होशियारपुर से भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मलोट के लिए रवाना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। मलोट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान कल्याण रैली में भाग लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी होशियारपुर के जिला महासचिव एडवोकेट डी. एस. बागी के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता मलोट के लिए रवाना हुए। श्री बागी ने बताया कि जिला अध्यक्ष रमन घई के मिले निर्देश अनुसार होशियारपुर के गढ़शंकर, माहिलपुर, चब्बेवाल, शाम चुरासी और हरियाना से कार्यकर्ता रैली में भाग लेने के लिये गये है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों को धान की फसल में 200 रुपये की बढ़ोतरी दे कर किसानों की मुश्किलें कम की है। जबकि काँग्रेस पार्टी ने हमेशा किसानों, दलितों, गरीब और पिछड़े वर्ग का वोटों की खातिर सिर्फ इस्तेमाल किया है। आज मोदी सरकार की लोक हितेषी नीतियों के चलते लोगो का मोदी सरकार के प्रति विश्वाश बढ़ा है।

Advertisements

श्री बागी ने कहाकि पंजाब की कांग्रेस सरकार डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी हाथ पर हाथ रख बैठी है । अब उन्हें मोदी जी की आलोचना छोड़ कर जनता के लिये काम करना चाहिए। आज पंजाब की जनता विजली, पानी की समस्या से जूझ रही है। सरकारी मुलाजिमों को वेतन नही मिल रहा। कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी मौज मस्ती में व्यस्त है। जनता समय आने पर कांग्रेस को सबक जरूर सिखाएगी।

इस अवसर पर जिला सचिव डॉक्टर राजकुमार, पुर्वी मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, पश्चिम मण्डल अध्यक्ष अशवनी ओहरी, देहाती मंडल अध्यक्ष नावजिन्दर सिंह बेदी, विजय सांपला के निजी सहायक भारत भूषण वर्मा, महासचिव मनजिंदर सियान, डॉक्टर पंकज शर्मा, मनोज माटा, पवन शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष होशियार सिंह धामी, मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र पाल धीमान, एस सी मोर्चा महासचिव जोगिंदर सिंह, साहिल कुमार, ज्योति कुमार जोली, रवि कुमार, अशोक शुक्ला, पंकज मिश्रा, सुदामा,आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here