भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर हमले के दोषियों पर हो कड़ी कारवाई : डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। गत दिनों प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक पर हुए जानलेवा हमले के रोषस्वरूप जिला भाजपा ने आज काला दिवस मनाया। इस संबंधी जानकारी देते हुए भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी ज्योति कुमार जौली ने बताया कि डा.रमन घई की अध्यक्षता में हुई इस रोष बैठक में डा.घई ने कानून व्यवस्था को संभालने में नाकाम रही कांग्रेस सरकार की कड़े शब्दों में आलोचना की। उन्होंने कहा कि जब से पंजाब में कांग्रेस सरकार आई है तब से प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। प्रतिदिन प्रदेश में गोलाबारी, डकैतियां, लूटपाट की घटनाओं का तेजी से बढऩा इस बात का संकेत है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार लॉअ एंड आर्डर को संभालने में विफल रही है।

Advertisements

डा. घई ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक पर कुछ गुण्डा तत्वों द्वारा किए गए कातिलाना हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि अगर सरकार ने दोषीयों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कारवाई न की तो भाजपा कार्यकर्ता रोषस्वरूप सडक़ों पर उतरेंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं मैंबर पार्लिमैंट श्वेत मलिक जी को व्यापक सुरक्षा नहीं दे सकती तो प्रदेश का आम नागरिक कैसे सुरक्षित रह सकता है। इस अवसर पर संजीव पंचनंगलां, कुलभूषण सेठी, सुष्मा सेतिया, सचिव एस.एम. सिद्धु, डा. राज कुमार सैनी, दीपक प्रभाकर, मंडल अध्यक्ष अश्विनी ओहरी, मनोज शर्मा, एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी, दिलबाग सिंह सिद्धु, जोगिंदर सिंह, हरजिंदर डांडीयां, दीपक शारदा, डा. पंकज शर्मा, डा. विशिष्ट कुमार, महिंन्द्रपाल धीमान, एडवोकेट डी.एस. बागी, नीति तलवाड़ आदि नेताओं ने भी प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक पर किए गए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रोहित सूद, हनी, सुधीर शर्मा, योगेश कुमरा, गुरमिंदर कौर, संदीप कौर, दीपक शारदा, होशियार सिंह, चमन लाल जोशी, जगदीप सोहल, गगन कुमार, यशू जैन, अश्विनी छोटा, रवि भल्ला, धीरज ऐरी, अलोक, पवन कुमार, गुरप्रीत धामी, बॉबी, जसवीर सिंह, मनप्रीत, दीपक रौक्सी, राज कुमार महिलांवाली, स्वर्ण सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here