Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur हरियाना अस्पताल के पैरामैडीकल स्टाफ ने किया रोष प्रदर्शन

हरियाना अस्पताल के पैरामैडीकल स्टाफ ने किया रोष प्रदर्शन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रीति पराशर। सिविल अस्पताल हरियाना में पैरामैडीकल स्टाफ की तरफ से प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर स्टाफ ने कहा कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को प्राइवेट करने का जो फैसला लिया गया है वह जन विरोधी है तथा इसे लागू नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भले ही इस संबंधी स्वास्थ्य मंत्री द्वारा ऐसा न करने की बात कही गई है, मगर जब तक सरकार द्वारा इससे संबंधित विज्ञापन वापस नहीं लिया जाता तब तक इसे लेकर कर्मियों एवं जनता पर प्राइवेटाइजेशन की तलवार लटकती रहेगी।

Advertisements

उन्होंने मांग की कि सरकार को इस फैसले को तुरंत वापस लेना चाहिए। इस अवसर पर रघवीर सिंह, बलविंदर सिंह, सिमरजीत, हरविंदर कौर, डा. रीतू रानी, बूटा राम आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here