भाजपा में हर कार्यकर्ता को मिलेगा बनता सम्मान:डा. रमन घई

bjp-joining-कांग्रेस को अलविदा कह न्यू फतेहगढ़ के रामजी गुप्ता साथियों सहित भाजपा में शामिल-होशियारपुर। आज भाजपा को उस समय और मजबूती मिली जब न्यू फतेहगढ़ के रामजी गुप्ता अपने साथियों सहित कांग्रेस को अलविदा करकर भाजपा में शामिल हो गए। इस संबंधी जिला भाजपा कार्यालय शाी मार्किट में एक समारोह भाजपा जिला अध्यक्ष डा. रमन घई की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सी.एम. के राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद, मेयर शिव सूद, जिला महामंत्री विजय पठानिया, मंडल अध्यक्ष विनोद परमार एवं सुरेश भाटिया बिट्टू, भाजपा नेता नरेश अग्रवाल विशेष तौर से उपस्थित हुए। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डा. रमन घई ने रामजी गुप्ता व उनके साथियों का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया। डा. रमन घई ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले हर सदस्य का मान सम्मान बरकरार रखा जाएगा। उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाले नए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि वे अपने इलाके में विकास कार्यों एवं समस्याओं को लेकर किसी भी समय उनसे मिल सकते हैं।
इस अवसर पर सी.एम. के राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद ने नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि वे पंजाब की बादल सरकार और केन्द्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंताने में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से अकाली-भाजपा सरकार ने कमान संभाली हुई है तब से हर क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास हुआ है। इसके साथ ही केन्द्र में मोदी सरकार के आने से देश का अक्स विश्व के पटल पर सुधरा है और आज हर भारतीय दुनियाभर में सिर उठाकर चल रहा है। तीक्ष्ण सूद ने कहा कि भाजपा ही देश की एकमात्र पार्टी है जो वोट की नहीं बल्कि विकास का बात करती है और करवाती है। इसी के चलते आज देश में भाजपा को जनता का इतना स्नेह मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने नए सदस्यों को सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर भाजपा में शामिल होने पर रामजी गुप्ता ने कहा कि वे भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर ही इसमें शामिल हुए हैं और उन्हें विश्वास है कि भाजपा उनके क्षेत्र की समस्याओं को दूर करवाने में पूरा सहयोग करेगी। इस मौके पर रामजी गुप्ता के साथ नीतिन गुप्ता, हरबंस शर्मा, मनी, जोगिंदर सिंह, मदन लाल, कुलदीप कुमार, कुलदीप सिंह, मनोहर लाल, सन्नी, सुखविंदर सिंह और दीपक कुमार ने भी भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इस अवसर पर अन्य के अलावा रामदेव यादव, कुलभूषण सेठी टोनू, राकेश सैनी, जसवीर सिंह, सन्नी शर्मा, अमृतदास इत्यादि भी मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here