Tuesday, October 6, 2026
Home Crime युवती को तंग परेशान करने वाले बोहन निवासी फाइनांसर सुखवंत, संदीप और...

युवती को तंग परेशान करने वाले बोहन निवासी फाइनांसर सुखवंत, संदीप और बिंदू पर मामला दर्ज

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पैसों के लेन-देन को लेकर मां का शारीरिक शोषण करने के बाद बेटी पर बुरी नजर डालने वाले फाइनांसर सहित तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपियों को पकडऩे के लिए छापामारी की जा रही है और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। जानकारी अनुसार थाना चब्बेवाल के तहत पड़ते गांव की एक युवती ने 25 अगस्त दिन शनिवार को फाइनांसर द्वारा तंग परेशान किए जाने से आहत होकर अपनी इज्जत की खातिर कोई जहरीली वस्तु निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया था।

Advertisements

उसने जान देने की कोशिश करने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा था। युवती की गंभीर हालत होने पर उसे तुरंत अस्पताल भर्ती करवाया गया था, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। युवती की मां के अनुसार उसने एक फाइनांसर से 5 लाख रुपये लिए थे तथा वे काफी पैसा उसे लौटा चुके थे। उस दौरान फाइनांसर ने उसे झांसे में लेकर उसका शारीरिक शोषण करना शुरु कर दिया था और अब वे उसकी बेटी पर बुरी नजर रखने लगा था और उसे तंग परेशान करने लगा था। जिससे आहत होकर उनकी बेटी यह कदम उठाने को मजबूर हुई।

इस संबंधी रविवार को युवती को थोड़ा होश आने पर थाना चब्बेवाल के ए.एस.आई. अवतार सिंह ने अस्पताल पहुंचकर पीडि़ता का बयान लिया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। थाना चब्बेवाल प्रभारी बलविंदर कुमार के अनुसार पुलिस ने युवती के बयान पर इस मामले में सुखवंत सिंह पुत्र साधू सिंह, संदीप कुमार पुत्र अशोक कुमार, बिंदू सभी निवासी बोहन के खिलाफ धारा 354ए, बी, 341, 506, 34आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here