वेद और शास्त्र भी करते हैं भगवान श्री कृष्ण की महिमा का गुणगान: संजीव अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बहुजन समाज पार्टी के जिला इंचार्ज दिनेश कुमार पप्पू की तरफ से कमालपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में झांकी बनाई गई एवं लंगर लगाया गया। इस मौके पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा ने विशेष तौर से पहुंचकर झांकी का अवलोकन किया और लंगर का शुभारंभ करते हुए सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। इस मौके पर संजीव अरोड़ा ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण जिनका यश वेद एवं शास्त्र गाते हैं की वंदना से ही भवसागर को पार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण द्वारा दिया गया गीता का उपदेश जीवन दर्शन का एक मात्र साधन है और अपनी व्यस्तत्म दिनचर्या में से कुछ समय प्रभु के लिए जरुर निकालना चाहिए, क्योंकि यह सांसे उसी की देन हैं तथा उसकी कृपा से ही संसार चल रहा है।

Advertisements

उन्होंने मनोरम एवं आकर्षक झांकी बनाने के लिए दिनेश पप्पू व उनके साथियों को बधाई देते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण के प्रति दिनेश पप्पू की श्रद्धा एवं प्रेम प्रेरणास्रोत है तथा हम सभी को अपने दिन त्योहार इसी प्रकार मिलजुल कर मनाने चाहिए। इस मौके पर दिनेश पप्पू ने परिषद पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण प्रेम, त्याग एवं शक्ति का प्रतीक हैं तथा उनकी कृपा से ही सब संभव हो पा रहा है। उनका सौभाग्य है कि वह भगवान के बताए मार्ग पर चलते हुए धर्म के लिए कुछ कर पा रहे हैं। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने प्रसाद रुपी लंगर भी ग्रहण किया। इस मौके पर राजिंदर मोदगिल, वरिंदर चोपड़ा, श्याम नरुला, एच.के. नकड़ा, संजीव कुमार लाडी, बलविंदर सिंह, जसवीर सिंह, रविंदर भाटिया व अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here