अपने विचारों को हमेशा रखे स्वतंत्र: जस्टिस ग्रोवर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। सेंट सोल्जर ग्रुप की ओर से छठे दीक्षांत समरोह का आयोजन किया गया। जिसमें एल.एल.बी, बी.ए (लॉ),बी.कॉम (लॉ), बी.ए एल.एल.बी, बी.ए, बी.कॉम (प्रोफेशनल, रेगुलर) बी.पी.टी और बी.सी.ए. के 300 के करीब छात्रों को डिग्रीयाँ प्रदान की गई।

Advertisements

 

प्रोग्राम की शुरुआत ज्योति प्रज्जवलित कर की गई। छात्रों को डिग्रीयाँ प्रदान करने के लिए पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट चंडीगढ़ के जज श्री महेश ग्रोवर मुख्य अतिथि और रिटायर्ड जज विनोद कुमार शर्मा, ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, प्रो.चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। सभी मेहमानों का स्वागत ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो. मनहर अरोड़ा, डायरेक्टर डा. सुभाष शर्मा, प्रिंसिपल वीणा दादा के द्वारा किया गया।

-सेंट सोल्जर ग्रुप का छठा दीक्षांत समारोह आयोजित, 300 छात्रों के डिग्रीयाँ प्राप्त कर खिले चेहरे

इस अवसर पर महेश ग्रोवर और सभी मेहमानों द्वारा छात्रों को डिग्रीयां प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त अकादमिक, यूनिवर्सिटी पोजीशन होल्डर्स, स्पोटर््स, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में नाम चमकाने वाले छात्रों में पुरस्कृत करते हुए उन्हें ढेरों बधाईयाँ दी।

इस अवसर पर जस्टिस ग्रोवर ने छात्रों को कानूनी पेशे में उज्ज्वल अवसर समझाते हुए कहा कि सबसे पहले लक्ष्य तय करें फिर उसे पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। युवा जोश और सीनियर के अनुभव से सीखकर दुनिया में अपना नाम बनाएं। उन्होंने छात्रों को अपने विचारों को हमेशा स्वतंत्र रखने को कहा। रिटायर्ड. जज विनोद शर्मा ने कहा कि सफलता के लिए हमेशा खुद पर भरोसा रखे। इस मौके पर छात्रों ने गिद्धा तथा भांगड़ा पेश कर समय बांधा। इस अवसर पर डा. एस.पी.एस. मटियाना, डा. अल्का गुप्ता, प्रो. संदीप लोहानी, अनूप सिंह मुल्तानी, अमरपाल सिंह, डा. गुरप्रीत सिंह सैनी, मंजीत कौर, सिम्मी थिंद आदि भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here