Thursday, October 8, 2026
Home Education राष्ट्र निर्माण में अध्यापकों के योगदान का कई सानी नहीं: अजविंदर सिंह

राष्ट्र निर्माण में अध्यापकों के योगदान का कई सानी नहीं: अजविंदर सिंह

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। अध्यापक दिवस के अवसर पर होनहार अध्यापकों के साथ इस दिन को मनाने के लिए शहर के प्रसिद्ध व्यापारी व समाज सेवक होशियारपुर आटोमोबाइलज के एम.डी. अजविंदर सिंह अपने साथियों के साथ नारा डाडा हाई स्कूल पहुंचे। इस मौके जहां उन्होंने समूचे अध्यापक वर्ग के सराहनीय योगदान की सराहना की वहीं उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया।

Advertisements

इस दौरान उन्होंने सराहनीय कार्य करने वाले अध्यापकों को भी सम्मानित किया और उन्हें व अन्य समस्त अध्यापकों को और भी मेहनत के साथ राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान डालने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जरुरतमंद बच्चों को बूट भी भेंट किए गए। इस मौके पर सूरज सूद, अभिषेक जसवाल तथा अनिल नरुला भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here