Monday, October 26, 2026
Home Education सेंट सोल्जर के छात्रों ने मनाया मजदूर दिवस

सेंट सोल्जर के छात्रों ने मनाया मजदूर दिवस

माहिलपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल माहिलपुर की ओर मई दिवस दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने अपने घरों में श्रम दिवस के संबंध में पेंटिंगज़ बनाकर कर सभी को इस दिवस की बधाई दी। इसके अलावा छात्रों ने अपने घरेलू बगीचे में पौधों को पानी देकर तथा अपने घर में झाड़ू लगाकर श्रमिकों के काम के साथ-साथ श्रमिकों का सम्मान करने का संदेश दिया।

Advertisements

इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल सुखजिंदर कौर ने छात्रों को सोशल मीडिया के द्वारा मई दिवस के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मई दिवस पूरे विश्व में श्रमिकों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने ने कहा हम सभी अपने-अपने क्षेत्र में श्रमिक हैं। हम श्रम, प्रयास, ऊर्जा तथा दृढ़ साहस से ही आगे बढ़ सकते हैं ओर अच्छे नतीजे प्राप्त कर सकते है। उन्होंने स्कूल ड्राइवरज़, सफाई कर्मचारियों, हैल्पज़ तथा दर्जा चार कर्मचारियों को मई दिवस की बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here