गांव नसराला के समीप हादसा: रांग साइड लाकर मारी गाड़ी, दो घायल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर-जालंधर मार्ग पर गांव नसराला के समीप हुए एक सडक़ हादसे में दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी अनुसार हादसे में वहां पर कुछ अन्य लोग भी घायल होने का समाचार है, मगर उन संबंधी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरु कर दी थी।

Advertisements

जानकारी देते हुए घायल जीवन लाल निवासी गांव चक्क गुजरां ने बताया कि वे टैम्पो से अपने घर लौट रहे थे तथा जब वे नसराला के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक गाड़ी चालक जोकि बहुत तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था ने रांग साइड गाड़ी लाते हुए उनके टैम्पो को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए।

गाड़ी की टक्कर लगने के बाद सडक़ से नीचे खड़ा एक अन्य व्यक्ति भी इसकी चपेट में आ गया और गंभीर रुप से घायल हो गया। दूसरे घायल की पहचान रमेश माथुर निवासी गांव चक्क गुजरां के तौर पर हुई। रमेश ने बताया कि हादसे में कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें एक मोटरसाइकिल सवार व कुछ अन्य लोग शामिल हैं। मगर, खबर लिखे जाने तक अन्य घायलों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here