विनोद राय ने रिजवान को सौंपी कांग्रेस कोआर्डिनैशन सैल सिटी अर्बन के महासचिव की जिम्मेदारी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पब्लिक कोआर्डिनेशन सैल के जिला चेयरमैन विनोद राय ने संगठन का विस्तार करते हुए रिजवान को सिटी अर्बन से महासचिव नियुक्त किया है। इस अवसर पर विनोद राय ने कहा कि रिजवान एक मेहनती और पार्टी के पुराने वर्कर हैं तथा कांग्रेस अपने मेहनती कार्यकर्ताओं को आगे लाने हेतु सदैव अग्रणीय भूमिका अदा करती है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि रिजवान कोआर्डिनेशन सैल के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे तथा आने वाले लोकसभा चुनाव में भी इनकी भूमिका सराहनीय रहेगी। उन्होंने रिजवान को पार्टी नीतियां और पंजाब सरकार की इतने कम समय में प्राप्त की उपलब्धियों के बारे में जन-जन को जाग्रत करने का आह्वान किया। इस मौके पर रिजवान ने कहा कि वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही को तौर पर काम कर रहे हैं और भविष्य में भी वह पार्टी हित में कार्य करके पार्टी को मजबूत बनाने को प्रयासरत रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here