Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur विभिन्न संगठन 17 सितंबर सोमवार को करेंगे हाकी खिलाड़ी राणा और अरुणदीप...

विभिन्न संगठन 17 सितंबर सोमवार को करेंगे हाकी खिलाड़ी राणा और अरुणदीप का स्वागत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एशिया पैसिफिक मास्टर्स गैम्स में विजेता होकर लौट रहे हाकी टीम के खिलाड़ी रणजीत सिंह राणा एवं अरुणदीप का आज 17 सितंबर को होशियारपुर पहुंचने पर महाराणा प्रताप चौक पर भव्य स्वागत किया जाएगा। स्वागत संबंधी विभिन्न संस्थाओं एवं समाज सेवाकों की बैठक हरपाल सिंह टिक्का व श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष लक्की ठाकुर की अगुवाई में हुई।

Advertisements

जिसमें लक्की ठाकुर ने उक्त जानकारी दी। इस अवसर पर लक्की ठाकुर एवं हरपाल सिंह टिक्का ने कहा कि राणा एवं अरुणदीप ने होशियारपुर का नाम न केवल हॉकी की दुनिया में रोशन किया है वहीं विश्व के पटल पर सुनहरी अत्र्क्षरों में लिखने में भी कामयाबी हासिल की है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर के होनहार खिलाडिय़ों के स्वागत में किसी तरह की कोई कमी नहीं जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन एवं राजनेताओं से भी अपील की कि वे भी राणा और

अरुणदीप का स्वागत करें तथा होशियारपुर के इन दोनों होनहार खिलाडिय़ों के लिए सरकार से पुरस्कार देने की सिफारिश करें जैसा कि अन्य खेल से संबंधित खिलाडिय़ों को सरकार की तरफ से प्रोत्साहन राशि व नौकरी आदि प्रदान की जाती है। उन्होंने शहर निवासियों और खेल प्रेमियों से राणा एनवं अरुणदीप के स्वागत हेतु 17 सितंबर को सुबह 11 बजे महाराणा प्रताप चौक (प्रभार चौक) पर पहुंचकर होशियारपुर के दोनों खिलाडिय़ों का हौंसला बढ़ाएं। इस अवसर पर टोनी, मोहित जैरथ, कुलविंदर बब्बू, लक्की प्रधान, सिमरन सिकंद, शुभम, रोबिन एवं शिवम आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here