विजयी समिती मैंबर पृथवीपाल ठाकुर व सीमा करवाएंगे इलाके का सर्वपक्षीय विकास : डा. घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। महंग्रोवाल व जनौड़ी जोन से विजयी हुए भाजपा के समिति सदस्य ठाकुर पृथवी पाल सिंह व सीमा ठाकुर भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा. रमन घई से मुलाकात की। डा. रमन घई ने समिति सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि चुनावों के समय लोगों ने भाजपा पर अटल विश्वास का सबूत देते हुए उन्हें भाजपा प्रत्याक्षियों को विजयी बनाया था।

Advertisements

उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि भाजपा के भाजपा समिति सदस्य मेहनत व ईमानदारी के कार्य करते हुए लोगों की सेवा करेंगे तथा अपने अपने इलाके का सर्वपक्षीय विकास करवाएंगे। इस मौके पर डा. रमन घई व विजय सांपला के सुपुत्र साहिल सांपला ने समिति सदस्यों को बधाई देते हुए उन्हें सम्मानित भी किया।

इस मौके पर प्रदीप कुमार, सरवन कुमार, सुरिंदर कुमार, जगतार सिंह सरपंच, चंन्द्र शेखर, रविंदर सिंह फौजी, पिंकी शर्मा, प्यारा सरपंच, अश्विनी ओहरी, मनोज शर्मा, डा. पंकज शर्मा, अशोक शुकला, युवराज ठाकुर, संजय ठाकुर, नरेन्द्रपाल सिंह आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here