
टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। पिछले लम्बे से खस्ता हाल बने श्री हरगोबिंदपुर टांडा हाईवे की रीपेयर 15 दिनों के अंदर शुरू हो जाएगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार विधायक संगत सिंह गिल्जिय़ां ने दी। हलके में सडकों की समस्याओं संबंधी नैशनल हाईवे अथार्टी के रीजनल अफसर आर पी सिंह के साथ विधायक गिल्जिय़ां ने पंचकूला हेड क्वाटर में बैठक की। विधायक गिल्जिय़ां ने अधिकारीयों को श्री हरगोबिंदपुर हाईवे की खस्ताहालत तथा लंबे समय से रिपेयर नहीं होने कारण लोगों को हो रही परेशानी से अवगत करवाया।

विधायक गिल्जिय़ां ने इस बैठक दौरान रीजनल अफसर को सडक़ के खस्ता हालात को ब्यान करती तस्वीरें दिखाई तथा मौके पर ही रीजनल अफसर ने समस्या के हल के लिए संबंधित अधिकारीयों से संपर्क किया। इस दौरान विधायक गिलजियां ने बताया कि हाईवे अथार्टी ने उन को बरसात से पहले 15 दिनों के अंदर अंदर सडक़ की रिपेयर का भरोसा दिया है तथा साथ ही बताया कि अमृतसर ऊना नैशनल हाईवे फ़ोर लेन सडक़ का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।












