Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur ज्ञानी करतार सिंह कॉलेज: गांधी जयंती पर चलाया सफाई अभियान

ज्ञानी करतार सिंह कॉलेज: गांधी जयंती पर चलाया सफाई अभियान

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी की 149 वीं जयंती के अवसर पर ज्ञानी करतार सिंह यादगारी सरकारी कॉलेज टांडा उड़मुड़ में एक विशेष समागम करवाया गया।

Advertisements

कॉलेज के प्रिंसीपल राजिंदर कौर के दिशानिर्देशानुसार कॉलेज के एन.सी.सी., एन.एस.एस. और रेड रिबन क्लब की देख-रेख में करवाए गए इस समागम में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि देने के साथ कॉलेज में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत विशेष सफाई अभियान चलाया गया। समागम के दौरान गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए छात्रों ने अहिंसा के महत्व पर भाषण और अकिताएं पेश कीं।

इस अवसर पर व्क्ता प्रि.राजिंदर कौर ने कहा कि गांधी जी के अहिंसा की विचारधारा आज के दौर में भी उतनी ही माननीय है जितनी उनके दौर में थी। उन्होंने सभी को उनकी विचारधारा अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर छात्रों को गांधी जी के जीवन पर आधारित एक फिल्म भी प्रदर्शित की गई। इस दौरान प्रिंसीपल राजिंदर कौर, वाईस प्रिंसीपल राम वैद, प्रो.राज कुमार, प्रो. शिफाली वालिया, प्रो. बलविंदर सिंह, चौधरी भूपिंदर सिंह इत्यादि के अलावा कॉलेज का पूरा स्टाफ और विद्यार्थी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here