
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष एवं विधायक पवन आदिया की अगुवाई में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म दिवस बड़ी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर विधायक पवन आदिया ने कहा कि महात्मा गांधी एवं लाला बहादुर शास्त्री जी देश के ऐसे महान सपूत हैं जिनका ऋण हम कभी नहीं उतार सकते। एक तरफ जहां महात्मा गांधी ने देश के आजादी संग्राम में देश-विदेश में भारतीयों को जागरुक करके आजादी दिलाने में अहम भूमिका अदा की वहीं लाला बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा देकर देश में नई क्रांति की शुरुआत की।

उन्होंने कहा कि आज इन्हें सच्चे श्रद्धासुमन यहीं होंगे कि हो इनके आदर्शों पर चलते हुए देश हित में कार्य करें। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मरवाहा एवं रजनीश टंडन, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरनजीत कौर सेठी, सुमेश सोनी, नवी रैहल, पार्षद सुदर्शन धीर, राजा, अशोक कुमार मेहरा, गोल्डी कमालपुर, दीपक नैय्यर, जेसन मैथ्यु, प्यारा लाल सैनी, अवतार सिंह तारी, पवन ऊमंंट, रवी शर्मा, चेतन अरोड़ा, रमेश डडवाल, कृष्णा सैनी, तीर्थ राम, दीप भट्टी, हरजीत कौर, अनु बाला, दलविंदर, परमजीत कौर, सरोज बाला, बलविंदर कौर, गुरबचन कौर, हरजिंदर पाल, अशोक शर्मा, कैलाश रानी, नीलम, गीता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।












