सत्संग से ही आत्मिक सुख की अनुभूति संभव: महात्मा अजमेर सिंह

होशियारपुर/ मुकेरियां(द स्टैलर न्यूज़)। संत निरंकारी मंडल ब्रांच बुड्डाबढ़ के गांव चन्नौर में मुखी महात्मा होशियारपुर सिंह के नेतृत्व में संत समागम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जोनल इंचार्ज महात्मा अजमेर सिंह संधू विशेष तौर पर पहुंचे।इस मौके पर उनके साथ महात्मा उपदेश कुमार व राजिंदर कुमार आदि भी शामिल थे।

Advertisements

जोनल इंचार्ज महात्मा अजमेर सिंह संधूू जी ने प्रवचन करते हुए कहा कि सत्संग आनंद का स्त्रोत है। जब इंसान सत्संग में आता है तो वह निरंकार प्रभु के साथ जुड़ जाता है, सत्संग करते समय जो इंसान सांस लेता है वह आनंददायक होती है। सत्संग में आकर ही परमात्मा की जानकारी होती है और परमात्मा की जानकारी के पश्चात ही भक्ति शुरू होती है। सत्संग से ही आत्मिक सुख की अनुभूति संभव है।

इस दौरान तलवाड़ा ब्रांच के संंयोजक महात्मा सुरिंदर सिंह सोखी ने कहा कि मानव जीवन बहुत ही अनमोल जीवन है, इसी जीवन में ही इस निरंकार प्रभु को जान कर जीवन को सफल किया जा सकता है, इसलिए समय रहते परमात्मा की जानकारी हासिल करके जीवन को सफल करना चाहिए। अंत में मुखी महात्मा होशियार सिंह ने जोनल इंचार्ज महात्मा अजमेर सिंह संधू व आई हुई संगत का धन्यवाद किया।

इस मौके पर बहन चरणजीत कौर, महात्मा गोबिंद, बहन गीता, संचालक विनोद कुमार, भंगाला मानसर के मुखी अशोक कुमार सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here