Friday, October 9, 2026
Home Crime मोहल्ला रामगढिय़ा में घर से मिला इंद्रजीत का शव

मोहल्ला रामगढिय़ा में घर से मिला इंद्रजीत का शव

logo latest

होशियारपुर/हरियाना(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: प्रीति पराशर। कस्बा हरियाना में एक व्यक्ति की उसी के घर से ही गला-सड़ा शव मिलने में कस्बे में सनसनी का माहौल पैदा हो गया है। जानकारी के अनुसार इंद्रजीत सिंह उर्फ धुग्ग पुत्र हजार सिंह निवासी मोहल्ला रामगढिय़ा हरियाना जो अपने घर में पिछले काफी समय से अकेला ही रहता था। आज इंद्रजीत सिंह के घर में आ रही बदबू बारे राहगीरों ने एम.सी. गुरदेव कौर को सूचित किया और उन्होंने हरियाना पुलिस को सूचना दी व पुलिस ने जब आकर घर का दरवाजा खोला तो देखा इंद्रजीत सिंह का शव पड़ा हुआ था।

Advertisements

जिसकी काफी बदबू आ रही थी। पुलिस के मुताबिक मौत कुछ दिन पहले की ही हुई है। बताया जा रहा है कि इंद्रजीत कौर की लड़कियों की शादी हो चुकी है जो अपने ससुराल परिवार में रहती है जिसको इंद्रजीत सिंह की हुई मौत संबंधी सूचित किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here