Saturday, October 10, 2026
Home Chandigarh 8 से 15 अक्तूबर तक नहरों में पानी छोडऩे के विवरण जारी

8 से 15 अक्तूबर तक नहरों में पानी छोडऩे के विवरण जारी

चंडीगढ़,(द स्टैलर न्यूज़)। जल संसाधन विभाग, पंजाब द्वारा खरीफ सीजन के दौरान 8 से 15 अक्तूबर, तक नहरी पानी छोडऩे के बारे विवरण जारी किए गए हैं। इस संबंधी विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि सरहिंद कैनल सिस्टम की नहरें बिस्त दोआब केनाल, सिद्धवां ब्रांच, बठिंडा ब्रांच, अबोहर ब्रांच और पटियाला फीडर क्रमवार पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी व पाँचवी प्राथमिकता के आधार पर चलेंगी।

Advertisements

उन्होंने बताया कि भाखड़ा मेन लाईन में से निकलती नहरें जोकि ग्रुप ‘ए’ में हैं, को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा।घग्गर ब्रांच और पटियाला माइनर जो ग्रुप ‘बी’ में हैं, को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर बाकी बचता पानी मिलेगा। प्रवक्ता ने आगे बताया कि हरीके और फिऱोज़पुर हैड वर्कस में से निकलने वाली नहरों और ब्रांचों अर्थात सरहिंद फीडर में से निकलते सभी रजबाहों जोकि ग्रुप ‘ए’ में हैं, को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा। सरहिंद फीडर में से निकलती अबोहर ब्रांच लोअर और इसके रजबाहों/माइनर जोकि ग्रुप ‘बी’ में हैं, को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर बाकी बचता पानी मिलेगा।

प्रवक्ता ने बताया कि अप्पर बारी दोआब कैनल में से निकलती नहरों अर्थात मेन ब्रांच लोअर और इसके रजबाहों को पहल के आधार पर पूरा पानी दिया जायेगा जबकि लाहौर ब्रांच, सभराओं ब्रांच, कसूर ब्रांच लोअर और इसके रजबाहों को क्र मवार बाकी बचता पानी मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here