
चंडीगढ़,(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब में 5 अक्तूबर तक सरकारी एजेंसियों और निजी मिल मालिकों द्वारा 50514 मीट्रिक टन धान की खऱीद की गई है। इस संबंधी जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में स्थित अलग-अलग खऱीद केन्द्रों में खरीदे गए कुल 50,514 मीट्रिक टन धान में से 42,197 मीट्रिक टन सरकारी एजेंसियों द्वारा जबकि 8,317 मीट्रिक टन निजी मिल मालिकों द्वारा खरीदी जा चुकी है।

प्रवक्ता ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि पनग्रेन द्वारा 11,542 टन, मार्कफैड्ड द्वारा 12,445 टन और पनसप द्वारा 8,210 टन धान की फ़सल खरीदी गई है, जबकि पंजाब स्टेट वेयरहाऊसिंग कार्पोरेशन और पंजाब एग्रो फूडग्रेन्ज़ कार्पोरेशन द्वारा क्रमवार 5,154 टन और 4,846 मीट्रिक टन धान की फ़सल खरीदी गई है।











