Friday, October 9, 2026
Home Crime भीम नगर में कुछ घरों से गाय का मांस मिलने की आशंका...

भीम नगर में कुछ घरों से गाय का मांस मिलने की आशंका से हड़कंप, हिन्दू संगठनों में रोष

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। थाना माडल टाउन के अधीन आती चौंकी पुरहीरां के तहत पड़ते मोहल्ला भीम नगर में कुछ घरों में (3-4 घर) गऊ मांस पकाए जाने की आशंका के चलते हिन्दू संगठनों ने वहां पहुंचकर रोष प्रदर्शन किया और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। जानकारी अनुसार हिन्दु संगठनों को सूचना मिली कि भीम नगर में कुछ घरों में गाए का मांस पकाने हेतु रखा हुआ है।

Advertisements

जिस पर सभी वहां पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मांस को कब्जे में ले लिया और फैरेंसिक लैब में भेजा जाएगा ताकि पता चला सके कि मांस किसका है। इसी बीच हिन्दू संगठनों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि बड़े दुख की बात है कि होशियारपुर में ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। चौंकी इंचार्ज सतनाम सिंह ने बताया कि मांस को कब्जे में ले लिया गया है तथा दो लोगों को पकडा गया है, जांच व पूछताछ के बाद बनती कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here