2019 में लोग पुन: भाजपा को सौपेगें सत्ता: बिट्टू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नेता वहीन कांग्रेस, नरेंद्र मोदी का किसी प्रकार से मुकाबला नहीं कर सकती, क्योंकि नरेंद्र मोदी की देश को दी गई सेवाएं कांग्रेस के निकम्मे शासन से कहीं बेहतर साबित हुई है और अब पंजाब में कांगे्रस द्वारा लिए जा रहे फैसलों ने यह भी यह सिद्ध कर दिया है कि कांग्रेस के पास सत्ता संभालने के लिए कोई नेता नही बचा है। उपरोक्त शब्द सरपंच चौधरी बलविंदर सिंह बिट्टू ने गांव मंडल चब्बेवाल में रखे गए सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहे।

Advertisements

बिट्टू ने कहा कि विधानसभा हलका चब्बेवाल में भी कांग्रेस का जब्र इतना बढ़ गया है कि लोग अभी से चुनावों का इंतजार करने लगे है। उन्होंने कहा कि लोगों में पनप रहे गुस्से का कांग्रेस कतई मुकाबला नहीं कर पाएगी। इस मौके पर चब्बेवाल मंडल के अध्यक्ष राजेश ललवान ने कहा कि बिट्टू के भाजपा में आने से भाजपा का परिवार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सब मिल कर कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई लड़ेगें। इस मौके पर माहिलपुर मंडल के प्रधान अमरजीत सिंह पिंदा व चंचल वर्मा भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here