डेयरी यूनियन के प्रधान सुखदेव पर जानलेवा हमला, पुलिस ने शुरु की जांच

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर शहर के मोहल्ला भगत नगर में आज 13 अक्तूबर को उस समय तनाव और अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया जब करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने एक घर पर हमला बोल दिया और गोली की आवाज़ से मोहल्ले के लोग पूरी तरह से दहशत में आ गए। गोली की आवाज सुनते ही मोहल्ले के लोग भी जमा होने शुरु हो गए और उन्होंने हमलावरों को सबक सिखाने के लिए हल्ला बोल दिया और लोगों को जमा होता देख हमलावर वहां से भाग गए। सुबह करीब 5 बजे की यह घटना बताई जा रही है तथा पुलिस द्वारा आरोपियों की धरपकड़ के लिए सी.सी.टी.वी. फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही डी.एस.पी. अनिल कोहली, थाना माडल टाउन प्रभारी भरत मसीह ने पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल करके कार्रवाई प्रारंभ की।

Advertisements

जानकारी अनुसार डेयरी यूनियन के प्रधान सुखदेव सिंह निवासी भगत नगर ने पुलिस को बताया कि बीते कल घास मंडी में उसकी आरोपियों के साथ किसी बात को लेकर तकरार हो गई थी। जिसकी शिकायत उसने पुलिस में की थी। उसी की रंजिश के चलते आरोपी जोकि काफी संख्या में ने आज सुबह उसके घर पर हमला कर दिया। हमला व गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और उन्होंने हमलावरों को घेरना शुरु कर दिया। खुद को घिरता देख हमलावर वहां से फरार हो गए। उसने बताया कि हमलावरों ने उसे जान से मारने की नीयत से उस पर हमला किया। पुलिस ने सुखदेव सिंह के बयान पर जसवीर सिंह उर्फ काका गुज्जर, भूषण, शिव कुमार शिवी व उनकी बहान एवं माता के अलावा करीब 6 अज्ञात लोगों पर मुकदमा नंबर 214, धारा 307 आी.पी.सी. एवं आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here