Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur अल्पसंख्यक मोर्चा मोदी सरकार की वापसी से अहम भूमिका निभाएगा: तीक्षण सूद

अल्पसंख्यक मोर्चा मोदी सरकार की वापसी से अहम भूमिका निभाएगा: तीक्षण सूद

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वार्ड नं 50 के मोहल्ला नीलकंठ में मोदी सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने संबंधी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा पंजाब प्रधान सेमसन बबलू व पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्षण सूद विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस मौके पर मेयर शिव सूद व जिला महामंत्री निपुण शर्मा भी मौजूद थे। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए तीक्षण सूद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अल्पसंख्यक लोगों के लिए ढेरों योजनाए धरातल पर लागू करवाकर उन्हें जीने का मौका दिया।

Advertisements

मोदी सरकार ने सबका साथ, सबका साथ, सबका विकास का नारा देकर उसे सच में साबित किया है। आने वाली 2019 के लोकसभा चुनावों में अल्पसंख्यक मोर्चा मोदी सरकार की केंद्र में पुन: वापिसी में अहम योगदान डालेगा। इस मौके पर प्रदेश से आए अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सेमसन बबलू ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो गरीबों, पिछड़ी जातियों के लोगों को मान-सम्मान देती है। कांग्रेस पार्टी द्वारा जिस तरह देश भर में ईसाई भाईचारे के अंदर मोदी सरकार के खिलाफ गलत प्रचार किया जा रहा है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा आने वाले चुनावों में कांग्रेस को आईना दिखाएगा।

सेमसन बबलू ने ईसाई भाईचारे को केंद्रीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरुक होने का कहा और कार्यक्रम में अल्पसंख्यक लोगों के लिए मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत भी करवाया। मेयर शिव सूद व जिला महामंत्री निपुण शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर युवा भाजपा नेता बंटी सहोता को अल्पसंख्यक मोर्चा जिला सचिव नियुक्त किया। इस मौके पर रवि बबलू, डा. प्रवण कुमार, बृज लाल के अलावा, लक्की ठाकुर, कुलविंदर बब्बू आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here