व्यापारियों के लिए जी.एस.टी. संबंधी जागरूकता सैमीनार 16 नवंबर को : सांपला

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। जी.एस.टी. पर पूरे देश को एक सूत्र में पिरोया गया है और हर प्रदेश को आर्थिक आजादी हासिल हुई है, पर अभी भी बहुत सी शंकाएं समय-समय पर उजागर होती रहती हैं, जिसका समाधान केन्द्र सरकार की तरफ से किया जाता है। उपरोक्त शब्द केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने प्रैस वार्ता में कहे।

Advertisements

सांपला ने कहा कि होशियारपुर के व्यापारियों को जी.एस.टी के बारे में पूर्ण जानकारी देने के लिए भारत गौरव संस्था ने एक विशेष सैमीनार 16 नंवबर को शाम 07:30 बजे होटल प्रैजिडेंसी में रखा है। सांपला ने बताया कि इस सैमीनार में केन्द्र की ओर से विशेष टीम व्यापारियों को जी.एस.टी के प्रति जानकारी प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र ने जी.एस.टी को पूर्ण रुप से लागू करने के लिए व्यापारियों के सुझावों को अहम भूमिका दी है।

उन्होंने कहा कि इन सुझावों की बदौलत बहुत से सुधार किए जा चुके है और आगे भी इन सुझावों के लिए जी.एस.टी. में जगह रखी गई है। सांपला ने व्यापारियों को इस सैमीनार में भरपूर फायदा उठाने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here