दो करोड़ निर्धन परिवारों को आवासीय सुविधा उपलब्ध: अनुराग ठाकुर

logo latest

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। केंद्र सरकार की ओर से 2 करोड़ निर्धन लोगों को आवासीय सुविधा प्रदान की गई है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक शतप्रतिशत निर्धन परिवारों को आवासीय सुविधा प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह जानकारी सांसद अनुराग ठाकुर ने मझोग सुल्तानी 5 लाख की राशि से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण तथा 9 लाख की राशि से निर्मित होने वाले ग्राम पंचायत के सभागार का शिलान्यास करने के उपरांत एक जनसभा को संबोधित करते हुए दी। वहीं सांसद अनुराग ठाकुर ने खनौली पंचायत में 13 लाख राशि से नवनिर्मित खनौली ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने मनरेगा के तहत 50 हजार करोड़ की राशि स्वीकृत की है तथा अगले वर्ष इसे ओर बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत ग्राम पंचायतों में ज्यादा से ज्यादा कार्यों को सेल्फ में डाला जाए तथा इसके तहत भागीदारी को सुनिश्चित बनाया जाए।

Advertisements

उन्होंने कहा कि प्रदेश तथा केन्द्र सरकार ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार विभिन्न सरकारी सेवाओं को पारदर्शी बनाने के लिए कारगर कदम उठा रही है। इसी के तहत मंझोग सुल्तानी ग्राम पंचायत में विकास के लिए केन्द्र सरकार द्वारा 14वें वित्तायोग के तहत 28 लाख की राशि स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में मैडिकल कॉलेज, देहरा में सैंट्रल यूनिवर्सिटी तथा बिलासपुर में एम्स के लिए साढ़े 900 करोड़ का टेंडर पास होना यह सब भाजपा की देन है। इन सभी विकास कार्यों के लिए धनराशि भाजपा के कार्यकाल में स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 50 करोड़ लोगों को स्वास्थय के क्षेत्र में लाभ पहुंचाया जा रहा तथा केन्द्र सरकार द्वारा चलाई गई यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम के अतंर्गत जनता को वार्षिक केवल हजार रूपये देना होगा तथा परिवार के 5 लोगों को 5 लाख रूपये की स्वास्थय सेवा मुफ्त प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि ऊना से हमीरपुर 50 किलेामीटर रेलवे लाईन के लिए 5200 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की गई है तथा इसके तहत तीन सर्वेक्षण कार्य पूर्ण करवा दिए गए हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि मंझोग सुल्तानी के गांव गूल में सलासी खड्ड के उपर पुल की जर्जर हालत की मुरम्मत करवाने, हरिजन बस्ती में सोलर लाईट उपलब्ध करवाने, आयुर्वेदिक अस्पताल में एक कमरे के निर्माण हेतू पर्याप्त धन उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया है। इस अवसर पर सूबेदार अजय कुमार ने भाजपा ज्वाइन भी की गई। इससे पहले ग्राम पंचायत सरोज कुमारी ने शॉल और टोपी भेंट कर सांसद अनुराग ठाकुर का स्वागत किया तथा ग्राम पंचायत में हो रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इसके उपरांत जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर, मंडलाध्यक्ष कैप्टन रंजीत सिंह ठाकुर ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर सुजानपुर मंडल के महासचिव अनिल शामा, मंझोग सुल्तानी बूथ अध्यक्ष राजेश कुमार, पूर्व प्रधान सुभाष शामा, चन्द्रशेखर, जापान सिंह, महिला मंडलाध्यक्ष संतोष कुमारी, ज्ञान चंन्द, सुरेश ठाकुर, बी.डी.ओ. अस्मिता ठाकुर के अतिरिक्त बी.डी.सी. चेयरमैन सुभाष चन्द, ग्राम पंचायत खनौली के प्रधान सुभाष चंद राणा, उप प्रधान श्रवण कुमार, खैरी पंचायत की पूर्व प्रधान पवना धीमान व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here