भगवान की बाल लीलाओं में छिपा है जीवन का सार, भक्ति हीन मनुष्य नहीं समझ पाते: गौरव कृष्ण शास्त्री

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री बांके बिहारी सेवा मंडल वैल्फेयर कमेटी होशियारपुर की तरफ से चेयरमैन पंडित दीपक शारदा की अगुवाई में रोशन ग्राउंड में आयोजित की जा रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन की कथा का शुभारंभ मुख्य यजमान ब्रिजेश चंद्र अग्रवाल (विजय ब्राइडल) ने व्यास पीठ की पूजा करके किया। कथा का शुभारंभ कथा व्यास गौरव कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने भगवान के अवतार की कथा को आगे बढ़ाते हुए भगवान द्वारा बाल सखाओं के साथ की गई लीलाओं का वर्णन करते हुए किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि भगवान द्वारा की गई एक-एक लीला में जीवन का सार एवं कोई न कोई संदेश छिपा हुआ है। बाल्यकाल से लेकर महाभारत युद्ध तक उनके द्वारा जो भी लीलाएं रची गईं उनका वर्णन भागवत जी में है तथा भक्तिहीन मनुष्य इस नहीं समझ पाते।

Advertisements

इसलिए सदगुरु का जिन्हें सानिध्य मिल जाता है वह प्रभु को पा जाते हैं, क्योंकि सदगुरु ही हैं जो प्रभु से मिलने का मार्ग बताते हैं तथा प्रेम एवं भक्ति का जो संदेश भगवान श्री कृष्ण हमें देते हैं उसी पर चलकर भगवान से मिला जा सकता है। इस दौरान बाल लीलाओं से संबंधित आकर्षक झांकी भी प्रस्तुत की गई। इस मौके पर स्वामी जी ने बताया कि कंस को जब इस बात का आभास हुआ कि उसका काल गोकुल की गलियों में है तो उसने भगवान को खत्म करने के लिए कई राक्षसों को भेजा तथा भगवान ने एक-एक करके सभी को यमलोक पहुंचाया। जो खुद परमपिता परमेश्वर हैं वे सबकुछ जानते हुए भी इस संसार में विचरित हुए और संसार को प्रेम और भक्ति का संदेश देते हैं। गौरव कृष्ण जी ने भजनों के माध्यम से उपस्थिति को झूमने पर विवश कर दिया। इस मौके पर प्रधान रोहित शर्मा तहसील, दीपक अरोड़ा, रघुबीर बंटी, रोहित राधे, केन्द्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला के पुत्र साहिल सांपला, धीरज शर्मा, विनोद शर्मा, अनिल, चेतन, सन्नी, गट्टा, काली सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here