एकजोत सेवा समिति ने वर्ष 2020-21 की दी जानकारी, नए प्रोजैक्टों संबंधी की चर्चा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एकजोत सेवा समिति जगतपुरा होशियारपुर द्वारा एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समिति द्वारा वर्ष 2020-21 में लगाये गए प्रोजैक्टस के बारे में समिति के संस्थापक सदस्य तथा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पत्ती द्वारा जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा 6 ज़रुरतमंद लड़कियों की शादी में सहयोग किया गया, जिसमें बरात के लिए राशन, लडक़ी के लिए घर में प्रयोग होने वाला ज़रुरी सामान जैसे कि बर्तन, बिस्तरे तथा सूट आदि। पढ़ाई में होशियार एक लडक़ी की कॉलेज की फीस अदा की गई, 4 ज़रुरतमंद परिवारों को राशन, 2000 रु प्रति महीना के हिसाब से राशन की किट भेंट की गई।

Advertisements

एक ज़रुरतमंद परिवार को सिलाई मशीन भेंट की गई। समिति की तरफ से समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले 10 व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष विजय कुमार मोदगिल ने की। केन्द्र में अंगहीनों की जि़ला भलाई कमेटी के सदस्य जरनैल सिंह धीर, स्टेट अवार्डी इस समारोह में मुख्यातिथि तथा समिति के सरगर्म सदस्य व उप-प्रधान सुरजीत सिंह पत्ती मुख्य मेहमान के तौर पर पधारे। इस अवसर पर मनजीत सिंह लक्की, जसवंत सिंह जंडी, सतपाल, जसपाल सिंह, राजकुमार, हरमेश कुमार, अमरजीत सिंह तथा टोनी आदि उपिस्थत थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here