अकाली नेता ने पत्रकार की गोली मारकर हत्या की

akali-leader-brother-in-law-murder-punjab

murder2_647_022416045320

courtesy:- punjab news live
संगरूर: पंजाब के जिला संगरूर के धूरी क्षेत्र से बड़ी खबर है। यहां वीरवार देर रात अकाली नेता ने एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण पैसों का लेन-देन था। पुलिस ने अकाली नेता एवं ट्रक यूनियन के पूर्व प्रधान करमजीत सिंह पम्मी पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मृतक केवल कृष्ण के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
पंजाब न्यूज लाइव से बातचीत दौरान थाना सिटी के एसएचओ हरजिंदर सिंह ने बताया कि पत्रकार केवल कृष्ण और पम्मी अच्छे दोस्त थे। केवल ने पम्मी से करीब दस लाख रुपए लेने थे, लेकिन पम्मी लौटा नहीं रहा था। केवल की बेटी की शादी थी। इसलिए उसने कल रात पैसे मांगे तो दोनों में विवाद हो गया। उसके बाद पम्मी ने केवल को गोलियां मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। केवल के छाती में गोलियां मारी गई। पम्मी अकाली पार्षद बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here