Monday, October 12, 2026
Home Politics ट्यूबवैल निर्माण कार्य का पार्षद धीर ने किया उदघाटन

ट्यूबवैल निर्माण कार्य का पार्षद धीर ने किया उदघाटन

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। नगर निगम होशियारपुर की तरफ से पानी की सप्लाई के लिए ट्यूबवैल का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया। जिसका उद्घाटन वार्ड न. 37 व 38 के पार्षद सुदर्शन धीर व पार्षद प्रदीप कुमार बिट्टू द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Advertisements

इस मौके पर पार्षद सुदर्शन धीर ने कहा कि गर्मियों व सर्दियों के मौसम में पानी की कमी के कारण हो रही परेशानियों से अब वार्ड निवासियों को छुटकारा मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि सुंदर शाम अरोड़ा के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद शहर का विकास कार्य बिना किसी भेद भाव के निरंतर हो रहा है। जिसके लिए उन्होंने कैबिनेट मंत्री अरोड़ा व सरकार का भी धन्यवाद किया। इस अवसर पर वार्ड न. 37 व 38 के लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here