Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बना गांव पंडोरी गंगा सिंह, 250 एकड़...

किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बना गांव पंडोरी गंगा सिंह, 250 एकड़ में हुई गेंहू की सीधी बिजाई

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। मिशन तंदुरु स्त पंजाब के अंतर्गत जहां जिले में 5200 हैक्टेयर रकबे में धान की पराली को आग लगाए बिना गेहूं की सीधी बिजाई की गई है, वहीं कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से अडाप्ट किए गांव पंडोरी गंगा सिंह ने अनुकरणीय पहल करते हुए मिशन के अंतर्गत पराली का खेत में ही प्रबंधन करके 250 एकड़ में गेहूं की सीधी बिजाई की। किसानों ने रबी सीजन 2018 के दौरान धान की कटाई, सुपर एस.एम.एस.(स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम) लगी कंबाइन से करने के बाद हैप्पी सीडर तकनीक की विधि को अपनाते हुए वातावरण हितैषी प्रयास किया है।
जिलाधीश ईशा कालिया ने गांव के किसानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मिशन तंदुरु स्त पंजाब के अंतर्गत फैलाई जागरु कता के कारण इस वर्ष पिछले वर्ष के मुकाबले 63 प्रतिशत कम धान की पराली को आग लगाई गई है, जिसके लिए जिले के किसान बधाई के पात्र है।
ईशा कालिया ने बताया कि वातावरण की शुद्धता व जमीन की उपजाऊ शक्ति बरकरार रखने के लिए फसलों के अवशेषों को आग न लगाई जाए, बल्कि इसका प्रबंधन खेत में ही करने को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि जिले में किसानों ने बड़े स्तर पर सुपर एस.एम.एस. कंबाइन से धान की कटाई करने के उपरांत हैप्पी सीडर से गेहूं की सीधी बिजाई की है। उन्होंने कहा कि धान की पराली को आग न लगाने वाले किसानों को जिला प्रशासन की ओर से विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा।

Advertisements

कृषि विज्ञान केंद्र होशियारपुर के डिप्टी डायरेक्टर(ट्रेनिंग) डा. मनिंदर सिंह बौंस ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र व कृषि विभाग की ओर से मिशन तंदुरु स्त पंजाब के अंतर्गत एक जागरु कता अभियान चला कर पराली को संभालने संबंधी तकनीकों की विशेष प्रदर्शनियां लगाई गई है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में हैप्पी सीडर व जीरो टिल ड्रिल आदि आधुनिक कृषि यंत्र गांव में बिजाई के लिए मुहैया करवाए गए। उन्होंने बताया कि गांव के अग्रणी किसान मनजिंदर सिंह, संदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरजिंदर सिंह, गुरदीप सिंह, तीर्थ सिंह, हरपाल सिंह आदि ने 250 एकड़ में धान की पराली को खेत में ही संभाल कर गेहूं की सफलतापूर्वक सीधी बिजाई की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here