तहसीलदार हरविंदर ने दिया दिव्यांगों की समस्याएं हल करने का आश्वासन

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। तहसील कांप्लेक्स होशियारपुर में भारतीय विकलांग क्लब पंजाब द्वारा आयोजित एक समागम के दौरान पंहुचे मुख्यातिथि हरविंदर सिंह तहसीलदार होशियारपुर को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब के प्रधान जरनैल सिंह धीर स्टेट अवार्डी मैंबर जि़ला स्तरीय लोकल लैवल कमेटी होशियारपुर द नैशनल ट्रस्ट (गर्वमेन्ट आफ इण्डिया) मनिस्टरी आफ सोशल जस्टिस एण्ड इम्पावरमेंट (डिपार्टमैंट आफ डिसेबिलिटी अफेयर्स) ने मुख्य मेहमान हरविंदर सिंह को तहसील कांप्लेक्स में दिव्यांग व्यक्तियों को पेश आ रही समस्याओं से अवगत् करवाया।

Advertisements

हरविंदर सिंह ने दिव्यांगों को आ रही समस्याओं का जल्द ही हल करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर रवि कुमार शर्मा ने हरविंदर सिंह का धन्यवाद किया। इस अवसर पर मनजीत सिंह लक्की, कुलदीप सिंह पत्ती, पूर्व जि़ला समाजिक सुरक्षा अधिकारी जगदीश मित्तर, कुलवंत कौर स्टेट अवार्डी ने भी अपने विचार पेश किए। इस अवसर पर हरप्रीत कौर, जसपाल सिंह सैनी, मनमोहन सिंह सैनी, हरमेल सिंह खालसा, हरविंदर सिंह खालसा, जसवंत सिंह जंडी, बलवीर सिंह, गुरजीत कौर, रघूनंदन कुमार, दर्शन सिद्धू, सुधीर के अलावा क्लब के सदस्य आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here