Tuesday, October 13, 2026
Home Hoshiarpur एचडीसीए की अंजलि सीमर का सीनियर वूमैन पंजाब क्रिकेट कैंप में हुआ...

एचडीसीए की अंजलि सीमर का सीनियर वूमैन पंजाब क्रिकेट कैंप में हुआ चयनः डा. घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सीनियर वूमैन टीम के चयन के लिए लगाए जा रहे फिटनेस कैंप में होशियारपुर की अंजलि सीमर के चयन से समूह एचडीसीए खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि पटियाला में लगाए जा रहे इस दस दिवसीय फिटनेस कैंप में पंजाब टीम की सीनियर कोच अनुरीत कौर की देखरेख में खिलाड़ियों को फिटनेस के साथ-साथ क्रिकेट की बारिकियों के साथ अभ्यास करवाया जाएगा।

Advertisements

अंजलि सीमर को इस चयन से एचडीसीए के अध्यक्ष डा. दलजीत खेला ने समूह एसोसिएशन की ओर से बधाई दी। अंजलि सीमर की कोच दविंदर कौर कल्याण, जूनियर महिला कोच निकिता कुमारी व जिला मुख्य कोच दलजीत सिंह, जिला फिटनेस कोच व पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप धामी, जूनियर कोच दलजीत धीमान, पंकज पिंका ने भी अंजलि के चयन पर खुशी व्यक्त करते हुए आशा प्रगट की तथा उन्होंनें अंजलि सीमर को अच्छे खेल का प्रदर्शन कर सीनियर टीम में अपनी जगह बनाने के प्रति आशा प्रगट करते हुए शुभकामनाएं दी।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here