ब्राह्मण सभा में मनाया गया श्री गीता जयंती महोत्सव

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। श्री ब्राह्मण सभा होशियारपुर की ओर से श्री गीता जयंती महोत्सव भगवान परशुराम भवन एकता नगर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य यजमान पं. ब्रह्म शंकर जिम्पा द्वारा प्रात: बजे पं. गुरदेव प्रशाद जी ने गीता पूजन करवाया। डा. जय नारायण ने मुख्य यजमान से हवन यत्र करवाया तथा प्रवचन करते हुए कहा कि गीता, सारे वेदों का व उपनिषदों का सार है, जिसे भगवान श्री कृष्ण ने दुखी व अशांत जीव को परमात्मा के दर्शन और साधन की स्थिति, शाक्षत शांति की स्थिति तक पहुंचाया।

Advertisements

गीता भली प्रकार मनन करके हृदय में धारण करने योग्य है, जो भगवान के श्री मुख से निकली बाणी है। अर्जुन जब भगवान के शरणागत हुए, तभी भगवान के मुख से गीता का प्रकटय हुआ। इस अवसर पर प्रधान कमलेश शर्मा, मनोज दत्ता, कृष्ण गोपाल शर्मा, जगमोहन शर्मा, मुकद लाल शर्मा, सोनू जोशी, विनोज शर्मा, पवन शर्मा, नरिंदर जोशी, सुशील शर्मा, शशी कमल भारद्वाज, रमेश भारद्वाज, रमेश भारद्वाज, सुरेश तिवारी, हरीश ऐरी आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here