
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। सरकारी कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी की छात्रा संजना ने अपनी जुडो की खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जहां अपने माता-पिता और स्कूल का नाम रोशन किया है, वहीं लड़कियों की स्मर्थता को प्रमाणित करते हुए जिला और पंजाब राज्य की जुडो खेल के लिए नई संभावनाएं भी पैदा कर दी हैं।

होशियारपुर के असलामाबाद मोहल्ले की इस होनहार खिलाड़ी ने जिला और राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन के बलबूते पर स्वर्ण पदक जीतने के पश्चात 64वीं स्कूली नैशनल खेले जो नवोदय स्कूल की तरफ से गणपत राय इंडोर स्टेडियम में सम्पूर्ण हुई, में अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता और साथ ही साथ उसका चयन भारतीय टीम में भी हुआ। इस संबंधी जानकारी देते जुडो पंजाब टीम के मैनेजर सुरजीत कुमार ने बताया कि पंजाब की टीम के 14 खिलाडिय़ों ने इसमें भाग लिया और 10 मैडल जीतकर 22 अंक प्राप्त किए हैं और पूरे भारत में से दूसरे स्थान पर रहकर पंजाब का नाम रोशन किया है।
इस संबंध में रेलवे मंडी स्कूल की प्रिंसिपल ललिता रानी ने बताया कि संजना खेलों के साथ-साथ पढ़ाई में भी बहुत दिलचस्पी लेती है और यह बच्ची पहले भी नैशनल खेलों में मैडल जीत चुकी है। इस मौके उन्होंने संजना के माता पिता और उनके कोच जगमोहन सिंह कैंथ को भी बधाई दी और कहा कि उनकी मेहनत के कारण ही यह सब कुछ संभव हो पाया है।











