
होशियारपुर । होशियारपुर-चिँतपूर्णी मार्ग पर.स्थित होटल रॉयल प्लाजा में आज 3.जनवरी रात करीब 9 बजे पुलिस ट्रेनिंग सेंटर फिल्लौर के कमांडेंट नरेश डोगरा ,नायाब तहसीलदार टांडा मंजीत सिंह , तहसीलदार हरमिंदर सिंह, होटल के पार्टनर विवेक कौशल बिक्क। व उनके गनमैन सौरव पर अज्ञात लोगोँ ने हमला करके घायल कर.दिया। हमलावरोँ की सँख्या 15 के करीब बताई जा रही है। इस दौरान गोली चलने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर.पहुँच कर जाँच शुरू कर.दी थी। मामला पुरानी रँजिश का बताया जा रहा है।


बिबेक कौशल के अनुसार उनके पर्टनर बिश्वनाथ बँटी ने उन पर हमला करवाया, जबकि सभी मँजीत सिँह.के बेटे की पार्टी मेँ भाग लेने पहुँचे थे।
जबकि बिश्वनाथ बँटी के अनुसार उन्हेँ रात होटल से फोन आया कि उक्त लोग होटल पर कब्जा करने की कोशिश कर.रहे हैँ। जब वे वहाँ पहुँचे तो उक्त लोगोँ ने उन पर.हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि झगड़े मेँ बँटी व उनके ग्रुप के कुछ लोग भी घायल हुए हैँ, जो जालँधर के किसी अस्पताल मेँ दाखिल हैँ।












