Wednesday, October 7, 2026
Home Crime 16 पेटी अवैध शराब सहित बंजरबाग के शंकर व जगननाथ काबू

16 पेटी अवैध शराब सहित बंजरबाग के शंकर व जगननाथ काबू

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गिरीश ओहरी। डी.एस.पी. सिटी अनिल कुमार कोहली के निर्देशों पर थाना माडल टाउन प्रभारी भरत मसीह ने टीम सहित बलवीर कालोनी चौक में नाकाबंदी के दौरान 16 पेटी अवैध शराब सहित कार चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पार्टी ने इस्टीम कार नंबर एचआर 26-एच-6016 की तलाशी लेने पर कार से 16 पेटी अवैध शराब बरामद की है।

Advertisements

कार चालक की पहचान शंकर कुमार पुत्र बिहारी लाल निवासी गांव बंजरबाग थाना सदर होशियारपुर और जगननाथ यादव पुत्र उपिंदर यादव निवासी बंजरबाग के रुप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने शराब रुपनगर निवासी अशोक कुमार शोकी से ली थी और आगे बलवीर कालोनी निवासी डाक्टर और हेमराज पप्पू को सप्लाई करनी थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here