Wednesday, October 28, 2026
Home Politics हर वर्ग को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए मोदी सरकार को...

हर वर्ग को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए मोदी सरकार को फिर सत्ता में लाने की जरूरत: खन्ना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। जम्मू कश्मीर के अहमदिया मुस्लिम समुदाय से संबंधित एक शिष्ट मंडल ने अकील अहमद सहारनपुरी के नेतृत्व में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जम्मू कश्मीर प्रभारी अविनाश राय खन्ना से होशियारपुर में भेंट की। उक्त जानकारी देते हुए अविनाश राय खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली नेे बताया बैठक में जम्मू कश्मीर की राजनीति पर व्यापक चर्चा की गई।

Advertisements

शिष्ट मंडल ने श्री खन्ना को बताया कि सम्पूर्ण मुस्लिम वर्ग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनहितैषी योजनाओं का लाभ उठा रहा है। अकील अहमद ने बताया कि जम्मू कश्मीर में रह रहे उनके भाई केन्द्र सरकार की समरस्त तथा सुदृढ़ कार्यप्रणाली के कारण खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में अहमदिया समुदाय केन्द्र में पुन: भाजपा की सरकार को विराजमान करने के लिए कमर कसे हुए है तथा वह जम्मू कश्मीर में भाजपा को भारी बहुमत से जिताकर लोकसभा 2019 का सेहरा भाजपा के सिर बांधने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

इस मौके पर श्री खन्ना ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने पूरे देश में निष्पक्ष होकर विकास करवाया है तथा देश में कई लाभकारी योजनाएं शुरू की हैं, जिनसे देश का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की नितियां हर घर तक पहुंचे तथा इन लाभकारी नीतियों का लाभ उठाते हुए हर वर्ग आगे बढ़ सके इसके लिए भाजपा का केन्द्र में दोबारा आना अति आवश्यक है। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. रमन घई, मनोज शर्मा, अश्विनी ओहरी, एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here