Thursday, October 29, 2026
Home Jammu & Kashmir पाकिस्तान की गोलाबारी से एक व्यक्ति घायल

पाकिस्तान की गोलाबारी से एक व्यक्ति घायल

राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। पाकिस्तान संघर्ष विराम का उल्लंघन कर भारत-पाक नियंत्रण रेखा के साथ सटे भारतीय क्षेत्र व सेना चौकियों पर ताबड़तोड़ गोलाबारी व मोर्टार से निशाना बनाकर नुकसान पहुंचाने की भरपूर कोशिश में लगा हुआ है। पाकिस्तान की नापाक हरकत दिन व दिन बढ़ रही है। पुंछ सेक्टर में भी पाकिस्तान द्वारा गोलाबारी की जा रही है और अग्रिम चौकियों पर तैनात सेना, बीएसएफ पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

Advertisements

पाकिस्तान की गोलाबारी से लोगों में दहशत बनी हुई है। गुरुवार दोपहर को पाकिस्तान द्वारा की गई गोलाबारी में एक किसान के साथ पालतू मवेशी घायल हुए है। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार दिया गया और उसके बाद घायल व्यक्ति को राजकीय मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर कर दिया गया है। घायल व्यक्ति का हाल जानने के लिए नौशहरा प्रशासन भी घटनास्थल पर पहुंचा और प्रशासन द्वारा डॉक्टरों की टीम को सतर्क किया गया है।

गुरुवार दोपहर से जिला राजौरी के अंतर्गत नोशहरा सेक्टर के रिहायशी गांवों व सेना चौकियों पर पाकिस्तान बेपरवाह होकर गोलाबारी के साथ मोर्टार दाग रहा है। पाक गोलाबारी की चपेट में आने से चालीस वर्षीय रियाज हुसैन पुत्र वजीर हुसैन निवासी पुखरनी लाम घायल हुआ है जिसे सेना व जेकेपी की मदद से उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया गया और उसके बाद घायल व्यक्ति को राजकीय मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर कर दिया गया है। इस गोलाबारी में एक भैंस के साथ भेड़ बकरियां भी घायल हुई है। पाकिस्तान द्वारा नोशहरा व पुंछ सेक्टर में गोलाबारी लगातार जारी है और लोग सुरक्षित स्थानों की और कूच कर रहे है। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here