Friday, October 23, 2026
Home Politics अमित शाह अमृतसर में शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन में 24 फरवरी को...

अमित शाह अमृतसर में शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन में 24 फरवरी को करेंगे शिरकत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक काम करना होगा। जिसने अपना बूथ जीत लिया,समझो उसने चुनाव जीत लिया। उक्त विचार प्रदेश भाजपा के सचिव व होशियारपुर के जिला प्रभारी सुभाष शर्मा ने मण्डल प्रधानों और प्रभारियों को सम्बोधित करते हुए कहे। जिला भाजपा अध्यक्ष विजय पठानिया के नेतृत्व में आयोजित होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र के फगवाड़ा,भुलत्थ व होशियारपुर विधानसभा के भाजपा मंडल अध्यक्ष व प्रभारियों की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, मेयर शिव सूद,प्रदेश प्रवक्ता राजेश हनी,होशियारपुर जिला महामंत्री विनोद परमार, निपुण शर्मा, कपूरथला जिला महामंत्री अनुराग कुमार शामिल हुए।

Advertisements

उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए सुभाष शर्मा ने कहा कि चुनाव जीतने का एकमात्र मंत्र बूथ स्तर तक कार्यकर्ता की पकड़ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की बात सबको आत्मसात करनी चाहिए,उन्होंने कहा है कि जिसने बूथ जीता,उसने सब कुछ जीता। इसके आधार पर चुनाव जीता जा सकता है। श्री शर्मा ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। भाजपा कार्यकर्ताओं को अब शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक जी जान से जुट जाने का आह्वान किया। श्री शर्मा ने मण्डल प्रधानों व प्रभारियों को प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक के 10 फरवरी के होशियारपुर कार्यक्रम में 100 फीसदी उपस्थिति दर्ज करने को कहा।

उन्होंने कहा कि आने वाली 24 फरवरी को अमृतसर में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से सीधी बात करेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि देश की एक ही आवाज़ है नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना है। इस मौके पर स आनंदवीर सिंह रमेश ठाकुर, सुरेश भाटिया, कृष्ण अरोड़ा, अमरजीत लाडी संजू अरोड़ा, अश्वनी गैंद, सतबीर सिंह सत्ती, हरभजन कौर बोदल, अजय चोपड़ा, राजेश ललवान, डा. राजन बांसल, संतोख सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here