पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों की आत्मिक शांति के लिए की प्रार्थना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: पुष्पिंदर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिलें में गत दिवस वीरवार को हुए आतंकी हमले में सी.आर.पी.एफ. के 44 जवान शहीद हो गए थे, की आत्मिक शांति के लिए केंद्रीय मंत्री विजय सांपला व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा व शहीद सैनिकों को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।

Advertisements

केंद्रीय मंत्री श्री विजय सांपला ने बताया कि सी.आर.पी.एफ. के काफिले पर आतंकी हमला निंदनीय है। उन्होंने कहा आतंकवादियों का कोई धर्म व कोई जाति नहीं होती वो इंसानियत के दुश्मन है। केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने बताया कि सी.आर.पी.एफ. के जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरा देश वीर शहीदों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

उन्होंने कहा केंद्र सरकार शहीदों के परिवारों के साथ खड़ी है और शहीदों के परिवारों की पूरी मदद करेंगी। शोक सभा में भाजपा नेता विजय अग्रवाल, डा. रमन घई, एडवोकेट डीएस बागी के अलावा अन्य भाजपा नेता व पदाधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here