युवा वोट बनवाकर मजबूत लोकतंत्र में डालें अपना योगदान: पार्षद धीर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। वार्ड न. 37 के पार्षद सुदर्शन धीर द्वारा जिन लोगों की अभी तक वोट नहीं बनी है उनकी वोट बनवाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत उन्होंने अपने वार्ड के युवा जिनकी आयु 18 वर्ष हो चुकी है तथा जिन लोगों की अभी तक वोट नहीं बनी है उसके लिए वार्ड में सर्वे कर वोट बनवाने का काम करवाया जा रहा है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि आज के युग में प्रत्येक नागरिक को वोट बनवाने व उसके अधिकारों के बारे में जानकारी होनी आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने वोट बनवाने आए युवाओं को वोट डालने संबंधी जागरूक किया। उन्होंने युवाओं से कहा कि वोट हमें मजबूत लोकतंत्र का हिस्सा बनने का मौका देता है जिससे हम अपने प्रतिनिधी चुन कर विधानसभा व संसद में भेजते हैं।

इसलिए जिनकी वोट नहीं बनी उन्हें जल्द से जल्द वोट बनानी चाहिए। इसके लिए सरकार ने विशेष कैंप लगाए हैं जहां पर बी.एल.ओ उपलब्ध रहते हैं। जोकि वोट बनाने संबंधी उपचारिकताओं को उपलब्ध करवाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here