सिद्धू ने भारतीय सेना का फिर किया अपमान: डा. दिलबाग राय

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान के प्रेम में अंधे हुए पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिधू ने एक बार फिर से भारतीय सेना का अपमान किया है। जिसे देश कभी माफ नही करेगा। उक्त विचार पंजाब भाजपा के एस.सी. मोर्चा अध्यक्ष डा. दिलबाग राय ने व्यक्त किए। इस मौके पर मेयर शिव सूद, जिला भाजपा अध्यक्ष विजय पठानिया, जिला महामंत्री विनोद परमार, निपुण शर्मा, चब्बेवाल मण्डल अध्यक्ष राजेश लालवान, गरीब चंद नंबरदार आदि उपस्थित थे।

Advertisements

डा. दिलबाग राय ने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम पर सवाल उठाने वाले नवजोत सिद्धू पाकिस्तान के प्यार में इतने अंधे हो गए है कि उन्हें अपने देश के सैनिकों पर विश्वास नही है। देश की रक्षा करने वाले करोड़ो सैनिक आज सिद्धू के इस गैरजिम्मेदाराना बयान से आहत होंगे। सिद्धू की राजनीतिक विचारों को लड़ाई किसी भी पार्टी से हो सकती है। लेकिन अपने टिवटर पर यह बयान देना कि सेना ने आतंकी गिराए या फिर पेड़, बड़ी ही शर्मनाक करतूत की है।

भाजपा नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा कि सिद्धू जिस थाली में खा रहे है, उसी में छेद कर अपने यार इमरान खान के लिए घटिया राजनीति कर रहे है। देश की जनता ऐसे जयचंद जैसे गदारों को कभी माफ नही करेगी। डा. दिलबाग राय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने अपना 56 इंच का सीना दिखाकर भारतीय सेना को आतंक का खात्मा करने के लिए जिस तरह फ्री हैंड दे दिया है। ऐसा मजबूत काम पिछली किसी भी कांग्रेस सरकार के समय में संभव नही हो सका था।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह खुद फौज में रहे है, उन्हें तुरंत ऐसे देशद्रोही कैबिनेट मंत्री को पंजाब कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। देश की जनता को अपनी भारतीय सेना पर गर्व है और देश की मजबूत मोदी सरकार पर भी पूर्ण विश्वास है कि अगर पाकिस्तान को उसके बुरे कर्मो की सजा कोई दे सकता है तो वह सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here