शक्ति मंदिर में 9 मार्च को करवाया जाएगा शिव विवाह

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिव भोले नाथ सेवा समिति की ओर से श्री शक्ति मंदिर नई आबादी में दो दिवसीय धार्मिक समागम व वार्षिक शिव विवाह का आयोजन किया जाएगा। समिति प्रबंधकों ने जानकारी देते बताया कि 8 मार्च शुक्रवार को दोपहर बाद कीर्तन एवं मेहंदी की रस्म होगी।

Advertisements

9 मार्च को सेहरा बंदी सहित शिव पूजन व शिव विवाह करवाया जाएगा। 9 मार्च को देर सांय 7 बजे से सेहरा बंदी कार्यक्रम का आगाज किया जाएगा। शिव कथा वाचक राजू जंगम बाबा सुखियाबाद वाले शिव विवाह करवाएंगे। इस दौरान संगत के लिए विशेष तौर पर सारी रात लंगर का भी प्रबंध है। समिति प्रबधंक सदस्यों ने शहर निवासियों को बढ़चढ़ कर शिव विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here