बी.एस.सी. (आई.टी.) के नतीजे में सुमन रही अव्वल

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। आई.के.जी. पंजाब टैक्नीकल यूनिवर्सिटी की ओर से घोषित दिसंबर-2018 के प्रथम साल के नतीजों में हरी प्रकाश इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी टांडा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

Advertisements

यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित नतीजों में बी.एस.सी. (आई.टी.) विभाग की छात्रा सुमन ने (8. 23) ग्रेड हासिल कर प्रथम स्थान पर रही। परमिंदर कौर (8. 08) दूसरे स्थान पर व सवरीत कौर तथा हरजिंदर कौर (7. 85) तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह बी.सी.ए. विभाग के घोषित नतीजों में छात्रा परमिंदर कौर ने (8. 65) ग्रेड हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया। खुशप्रीत कौर (8. 42) दूसरे स्थान पर, रुपिंदर कौर (8. 04) तथा जसविंदर कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह बी.काम. विभाग के नतीजों में छात्रा अमरजीत कौर (7. 92) ग्रेड हासिल कर प्रथम स्थान पर, कमलजीत कौर (7. 68) दूसरे स्थान पर व मीनू (7.48) ग्रेड हासिल कर तीसरे स्थान पर रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here