Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur जरुरतमंदों के लिए वरदान साबित होंगे जन औषधि केंद्र : डा. रमन...

जरुरतमंदों के लिए वरदान साबित होंगे जन औषधि केंद्र : डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। केन्द्र सरकार द्वारा आम लोगों को सस्ती दवाईयां उपलब्ध करवाने के लिए खोले गए जन औषधि केन्द्रों से लोगों को मिल रहे लाभ से जनता अवगत करवाने के लिए एक कार्यक्र म का आयोजन सिविल अस्पताल में करवाया गया। जिसका केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने ज्योति प्रज्वलित करके आगाज किया तथा लोगों को जन औषधि केन्द्रो के लाभों के बारे में बताया। कार्यक्र म में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाईव स्क्र ीन के जरिए औषधि केन्द्रों से जनता को मिल रहे लाभ संबंधी जानकारी दी।

Advertisements

इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डा. रमन घई ने जन औषधि केन्द्र स्थापित करने के लिए केन्द्र सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा चलाए गए जन औषधि केन्द्र जरुरतमंद लोगों के लिए वरदान सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि जन औषधि केन्द्रों में लोगों को दवाईयां बाजार से सस्ते दामों में उपलब्ध होंगी जिससे गरीब जनता को काफी राहत मिलेगी।

इस मौके पर एस.डी.एम. अमित सरीन ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा आम जनता को सेहत सुविधाएं मुहैय्या करवाने के प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि जन औषधि केन्द्रों का लाभ सीधा जनता को मिलेगा जिससे लोग लाभान्वित होंगे।

इस मौके पर सिविल सर्जन डा. रेनु सूद ने कहा कि होशियारपुर के साथ-साथ जन औषधि केन्द्र दसूहा में भी चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जन औषधि केन्द्रों में जरुरत की हर दवाई उपलब्ध है। डा. रेनू सूद ने कहा कि जनता की जरुरतों को देखते हुए और जन औषधि केन्द्र खोले जाएंगे। इस मौके पर विजय अग्रवाल, डा. पवन कुमार, डा. सेवा सिंह, डी.एल. अथार्टी राजीव कुमार सूरी, डा. अमरजीत लाल, मो. आसिफ, प्रशोतम लाल, गुरनीश, अश्विनी ओहरी आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here