लोकसभा चुनावों में लहराएगा भाजपा का परचम: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री की कुर्सी पर नरेंदर मोदी एक बार फिर आसीन होंगे। फिर से भाजपा का परचम लहराएगा। उक्त विचार जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान तीक्ष्ण सूद ने कहे। जिला उपाध्यक्ष विजय सूद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला होशियारपुर के सभी मंडल अध्यक्ष व प्रभारियों सहित मोर्चा व सेल अधअयक्ष व अनेक प्रभारी भी उपस्थित रहे।

Advertisements

भाजपा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए श्री सूद ने कहा कि लोकसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है और लोकतंत्र के इस महापर्व में पंजाब की 13 लोकसभा सीटें जीत कर मोदी के हाथ मजबूत करेंगे। इसके लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ता 5-5 साथियों की टीमें बना कर चुनावी जंग के मैदान में उतरेंगे। जारी प्रैस विज्ञाप्ति में जिला उपाध्यक्ष कृष्ण अरोड़ा ने बताया कि सबी मंडल अध्यक्षों व प्रभारियों को आपसी तालमेल से अपने मंडलों में बूथस्तर तक काम करने को कहा गया। इसी तरह भाजपा के सभी मोर्चा व सेलो को घर-घर तक मोदी सरकार की नीतियों को पंहुचाने का जिम्मा सौंपा गया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया, कुलवंत कौर, अमरजीत लाडी, सतबीर सिंह सत्ती, महिंदर पाल धीमान, डा. इंद्रजीत शर्मा, अश्विनि गैंद, अशोक कुमार शोकी, रणजीत सिंह राणा, शिव कुमार काकू, अजय चोपड़ा, अनिल हंस, डा. राजीव कोहली, दर्पण गुप्ता, विनय गुप्ता, लखबीर सिंह, संतोख सिंह, राजेश ललवान, डा. प्रवीण कुमार, हरदयाल भट्टी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here