Tuesday, October 20, 2026
Home Sports वार्षिक बल्ली बराड़ यादगारी नार्थ इंडिया टूर्नामैंट शुरू

वार्षिक बल्ली बराड़ यादगारी नार्थ इंडिया टूर्नामैंट शुरू

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। बल्ली बराड़ मैमोरियल ट्रस्ट की तरफ से गांव खोखर ( अड्डा चौलान्ग ) में दूसरा वार्षिक बल्ली बराड़ यादगारी नार्थ इंडिया इन्वीटेशन टूर्नामैंट शुरू हो गया। जिसका उदघाटन एसोसिएशन के राज्य उपप्रधान मंजीत सिंह दसूहा ने किया। टूर्नामैंट के पहले मैच में धर्मशाला की टीम ने अमृतसर को हराया।

Advertisements

इस मौके प्रबंधको ने बताया कि इनाम वितरण एसोसिएशन के अध्यक्ष एस.एस.पी .मोहाली हरचरण सिंह भुल्लर तथा अर्जुन अवार्डी दलेल सिंह द्वारा किया जाएगा। इस दौरान सुखविंदर सिंह मूनक, रत्न सिंह, जसवीर रानी, दलबीर सिंह, इंदरजीत सिंह भिंडर, अर्जुन अवार्डी एस. पी. सुखपाल सिंह बराड़, प्रधान गुरविंदर कौर, डायरैक्टर गुरबक्श सिंह ज़हूरा, रतन सिंह, राजवीर सिंह, नीरज ढींगरा, हेमा कलेर, सरबजीत कौर, संदीप कौर, अश्वनी शर्मा, सुरजीत सिंह, गुरबक्श सिंह, नवाब सिंह, रविशेर सिंह, अमरजीत सिंह गिल, गुरचरण सिंह, रजिंदर आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here