

होशियारपुर। भाजपा पश्चिमी मंडल के प्रधान अश्विनी ओहरी ने भाजपा जिला प्रधान डा. रमन घई के साथ परामर्श के उपरांत कुलदीप धामी को पश्चिमी मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कुलदीप धामी लंबे समय से पार्टी के साथ जुडक़र पार्टी की सेवा कर रहे है। उन्हें उम्मीद है कि पश्चिमी मंडल में अब यह जिम्मेवारी मिलने पर धामी ओर भी मेहतन के साथ कार्य करेंगे। इस मौके पर महासचिव मनजिंदर सियान, डा. पंकज शर्मा, डा. राजन बांसल, अक्षय कुमार, सन्नी ठाकुर, मनीष, हरजीत सिंह, दलजीत सिंह, संजीव अग्निहोत्री, जगजीत सिंह, अमरजीत धामी, बलजीत सिंह, मुहम्मद आमीर तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।












