
-जसपाल सिंह वार्ड नंबर 25 से यूथ प्रधान नियुक्त- होशियारपुर। युवाओं को राजनीति में बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए कांग्रेस ने सदैव ही पहल की है तथा युवा देश सेवा में अपना योगदान डाल सकें इसके लिए भी कांग्रेस ने ही योजनाएं शुरु करके जमीनी स्तर पर लागू की हैं। जिसके चलते आज देश का युवा आधुनिक व तकनीकी क्षेत्र में विश्व स्तर पर नाम चमका रहे हैं। उक्त बात ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मरवाहा ने वार्ड नंबर 25 में जसपाल सिंह को युवा अध्यक्ष नियुक्त करते हुए कही। इस मौके पर विधानसभा यूथ अध्यक्ष नवप्रीत रैहल भी मौजूद थे। इस मौके पर एडवोकेट मरवाहा ने बताया कि जसपाल के अलावा विजय सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लखविंदर सिंह व गुरदीप सिंह को उपाध्यक्ष, संजय सिंह को महासचिव तथा अजय सिंह को सचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियां सदैव विकासशील रही हैं और उन्हीं की बदौलत आज देश तरक्की की राह पर है। परन्तु मौजूदा समय में प्रदेश की अकाली-भाजपा सरकार ने प्रदेश के युवाओं क नशे जैसी बुराईयों में धकेलने के सिवाये कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2017 में कांग्रेस बनेगी और एक बार फिर से कांग्रेस युवाओं के लिए सर्वपक्षीय विकास की योजनाएं बनाकर लागू करेगी। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कशमीर सिंह व पूर्व पार्षद राज कुमार थापर ने भी नवनियुक्त युवाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर टोनी, लखविंदर सिंह, भूपिंदर सिंह, धर्मपाल, अरविंदर कुमार, अमनदीप सिंह, सुरिंदर, गोल्डी रयात, रोहित सिंह, दविंदर सिंह, रमनदीप सिंह, अंगद सिंह, युद्धवीर सिंह, नरिंदर सिंह, सुभाष चंद्र, मोहित चुंबर, विजय सिंह, मनप्रीत, सतनाम सिंह, राज कुमार, जसवीर कुमार, विद्धी चंद सहित बड़ी संख्या में मोहल्ला निवासी मौजूद थे।












